जिला परिषद चंबा की अठारह सीटों के घोषित नतीजों में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए नौ सीटों पर कब्जा जमाया

 जिला परिषद चंबा की अठारह सीटों के घोषित नतीजों में कांग्रेस ने बाजी मारते हुए नौ सीटों पर कब्जा जमाया है,


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जबकि भाजपा को पांच सीटों से संतोष करना पडा है। चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भाजपा की ओर से घोषित पार्टी समर्थित कई प्रत्याशियों को चुनावों में करारी हार का सामना करना पडा है।

जानकारी के अनुसार चंबा जिला की अठारह जिला परिषद की अठारह में सोलह सीटों पर भाजपा की ओर से पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किए गए थे। भाजपा के इस फैसले के चलते कई कार्यकर्ताओं ने बागी तेवर दिखाते हुए चुनावी रण में ताल ठोंक कर अधिकृत प्रत्याशियों के लिए दिक्क्तें खडी कर दी। बागियों के चुनावी मैदान से न हटने से भाजपा के लिए चुनावों में डैमेज कंट्रोल चुनौती बन गया था। इसके चलते भाजपा संगठन की ओर से बागियों पर कार्रवाई करते हुए सात लोगों को पद मुक्त भी कर दिया गया था। मगर बागियों ने चुनावी गणित पर पूरी तरह बिगाडते हुए जिला परिषद की सत्ता पर भाजपा के दोबारा काबिज होने के सपने को चकनाचूर कर दिया है। रविवार शाम को घोषित चुनावी नतीजों में बागियों ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का खेल पूरी तरह बिगाड दिया।

इसके विपरीत चंबा जिला में कांग्रेस ने जिला परिषद के चुनावों में अधिकृत प्रत्याशियों को मैदान में उतारने से गुरेज किया। कांग्रेस ने एकजुटता से चुनाव लडते हुए भाजपा के दोबारा जिला परिषद की सत्ता पाने के दरवाजे को पूरी तरह बंद कर दिया है। कांग्रेस ने जिला परिषद के कई वार्डाे में बहुकोणीय मुकाबले में भाजपा को करारी हार दी है। फिलहाल जिला परिषद के घोषित नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर