ज्वाली के मंडोल गांव में लोहार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

ज्वाली के मंडोल गांव में लोहार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

(ज्वाली: राजेश कतनौरिया) पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहीपठियार के मंडोल गांव (वार्ड नंबर-5) में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (45) पुत्र दालती राम के रूप में हुई है, जो पेशे से लोहार थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर को सुभाष चंद्र अपनी कार्यशाला (नियाली) में काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर दराट (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर ने उनकी गर्दन पर वार किया, जिससे सुभाष चंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस मामले पर एएसपी नूरपुर, धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान के लिए हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंचायत प्रधान ने दी जानकारी

ग्राम पंचायत बेहीपठियार के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना दोपहर करीब 3:30 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस घटना के बाद मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शांत माने जाने वाले मंडोल गांव में हुई इस हत्या की वारदात से स्थानीय लोग स्तब्ध और चिंतित हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर