छात्रावास विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर एबीवीपी नूरपुर इकाई ने सौंपा ज्ञापन

 छात्रावास विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर एबीवीपी नूरपुर इकाई ने सौंपा ज्ञापन 


नूरपुर   विनय महाजन /

नूरपुरअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नूरपुर इकाई द्वारा आज महाविद्यालय के छात्रावास को लेकर विद्यार्थियों की मांगों के संबंध में एसडीएम नूरपुर के नाम के ज्ञापन को तहसीलदार नूरपुर को सौंपाl 

ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने मांग उठाई कि महाविद्यालय का छात्रावास जो अन्य किसी उद्देश्य के लिए दिया गया है, उसे तत्काल प्रभाव से महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद का कहना है कि छात्रावास पर पहला अधिकार महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का है, क्योंकि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले छात्रों को रहने की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि विद्यार्थियों की इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही छात्रावास विद्यार्थियों को उपलब्ध नहीं करवाया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हितों को लेकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसमें धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।विद्यार्थी परिषद ने कहा कि वह सदैव विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रही है और छात्र हितों से जुड़े इस विषय पर पीछे नहीं हटेगी। यह जानकारी एक प्रेस नोट मे जिला संयोजक प्रशांत रघुवंशी ने मीडिया को दी l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये