19 जुलाई को महादेव ज़ोन में लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, तैयारियों को लेकर नाचन जन कल्याण फाउंडेशन की विशेष बैठक

19 जुलाई को महादेव ज़ोन में लगेगा निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, तैयारियों को लेकर नाचन जन कल्याण फाउंडेशन की विशेष बैठक


मंडी : अजय सूर्या /

आज नाचन जन कल्याण फाउंडेशन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की एक विशेष बैठक फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में होटल बेसिलियो ग्रैंड नरेश चौक में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 19 जुलाई 2026 को महादेव ज़ोन में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र जांच शिविर की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा करना था।बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 जुलाई 2026 को महादेव ज़ोन में आयोजित होने वाले निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ, चश्मे तथा आवश्यकता अनुसार मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों के ऑपरेशन भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।चेयरमैन डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों से लोगों को आने-जाने में कठिनाई होगी, वहां से फाउंडेशन द्वारा विशेष वाहनों की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस जनकल्याणकारी शिविर से वंचित न रहे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये