संदेश

झारखंड लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीनियर महिला क्रिकेट टीम का ट्रेनिंग कैंप कीनन स्टेडियम में हुआ शुरू

चित्र
झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर रविवार से कीनन स्टेडियम में शुरू हो गया। इस 16 दिवसीय शिविर में कुल 20 वरिष्ठ महिला क्रिकेटर भाग ले रही हैं। सोमवार को शिविर के दौरान दो टीमें बनाकर अभ्यास मैच भी खेला गया। हाल ही में बीसीसीआई टी-20 ट्रॉफी में झारखंड की सीनियर महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। इस कैंप में धनबाद की उभरती क्रिकेटर आनंदिता किशोर को आमंत्रित किया गया है। वह अगले दो दिनों तक सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास भी करेंगे।   कैंप के बाद झारखंड की टीम चार दिसंबर से चंडीगढ़ में होने वाली बीसीसीआई महिला वनडे ट्रॉफी में भाग लेगी। झारखंड टीम मुख्य कोच राजकुमार यादव की देखरेख में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी। आनंदिता किशोर ने हाल ही में संपन्न अंडर-19 महिला टी20 ट्रॉफी और चैलेंजर्स ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन से भारतीय अंडर-19 टीम कैंप में अपनी जगह पक्की कर ली है। आनंदिता झारखंड की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका चयन इस कैंप के लिए हुआ है। आनंदिता किशोर को 13 नवंबर को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ...

तेज रफ्तार कार व बोलेरो में टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत

चित्र
गिरिडीह : खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और बोलेरो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना ताराटांड थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी 60 वर्षीय कैलाश सिंह, 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह और बोकारो निवासी 45 वर्षीय राजीव रंजन सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार पर सवार होकर धनबाद से देवघर जा रहे थे, तभी पंडरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: