भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप में ओबीसी और एसटी समुदाय की अनदेखी सामाजिक सम्मान का अपमान

 भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप में ओबीसी और एसटी समुदाय की अनदेखी सामाजिक सम्मान का अपमान :

 रॉबिन चौधरी !


घिर्थ चांहग सभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष एवं ओबीसी नेता रॉबिन चौधरी ने भाजपा द्वारा गठित प्रदेश कोर ग्रुप में


ओबीसी और एसटी समुदाय को प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे दोनों समुदायों की सामूहिक उपेक्षा करार देते हुए भाजपा नेतृत्व से इस संबंध में जवाब मांगा है।


रॉबिन चौधरी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप की संरचना से पार्टी का ओबीसी और एसटी समुदाय के प्रति रवैया स्पष्ट होता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस कमेटी में पांच राजपूत, दो ब्राह्मण, दो एससी और दो बनिया नेताओं को स्थान दिया जा सकता है, तो ओबीसी और एसटी समुदाय से एक भी प्रतिनिधि को शामिल क्यों नहीं किया गया?

उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े ओबीसी और एसटी नेताओं को व्यक्तिगत रूप से निराशा हुई होगी, लेकिन इन समुदायों के लोगों ने इसे अपनी सामूहिक उपेक्षा और सामाजिक सम्मान के अपमान के रूप में महसूस किया है।


उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया कि क्या ओबीसी और एसटी समुदायों में कोई योग्य, अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता नहीं था, जिसे प्रदेश की इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक कमेटी में स्थान दिया जा सकता था? आखिर इन दोनों समुदायों को निर्णय लेने वाली महत्वपूर्ण कमेटी से बाहर रखने का क्या कारण है !

रॉबिन चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा सामाजिक न्याय, सबका साथ और सबका विकास की बात करती है, लेकिन जब संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां और प्रतिनिधित्व देने की बारी आती है तो ओबीसी और एसटी समुदायों की अनदेखी क्यों की जाती है?

उन्होंने चेतावनी दी कि ओबीसी और एसटी समुदाय के लोग भाजपा के इस रवैये को अपने-अपने समाज के बीच उठाएंगे और इस उपेक्षा के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि संगठनात्मक ढांचे में भी सभी वर्गों को सम्मानजनक भागीदारी मिलनी चाहिए।


ज्वाली से राजेश कतनौरिया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पांचवीं बार निशानदेही, फिर भी सड़क पर कब्जे का आरोप; प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भड़के ग्रामीण