टिकरी मुशैहरा सड़क विवाद: ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना, तहसीलदार ने दिया कल कब्जा हटाने का आश्वासन

 टिकरी मुशैहरा सड़क विवाद: ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना, तहसीलदार ने दिया कल कब्जा हटाने का आश्वासन



कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उठाई सड़क बहाल करने की मांग, हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई अंतिम निशानदेही के आधार पर पुलिस सुरक्षा में हटाया जाएगा कब्जा


अजय सूर्या जोगिंदर नगर मंडी । बहुचर्चित टिकरी मुशैहरा सड़क विवाद को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सड़क और सरकारी भूमि पर दोबारा अवैध दीवार खड़ी किए जाने के विरोध में किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीण एक बार फिर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।


एसडीएम के अवकाश पर होने के चलते तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। ग्रामीणों ने अवैध दीवार का निर्माण रुकवाने, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला राजस्व अधिकारी द्वारा की गई अंतिम निशानदेही लागू करवाने तथा पुलिस सुरक्षा में सड़क से 5 बिस्वा 7 बिस्वांसी भूमि का कब्जा हटाने की मांग को लेकर लिखित शिकायत सौंपी।


तहसीलदार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो कानूनगो को अन्य राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर पुलिस सुरक्षा में अंतिम निशानदेही के नक्शे के आधार पर कब्जा हटवाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बुधवार को ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


कुशाल भारद्वाज ने आरोप लगाया कि संबंधित पक्ष ने शनिवार को दोबारा दीवार खड़ी करनी शुरू कर दी थी। सोमवार को शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों को संबंधित अधिकारियों के मंडी में बैठक के लिए जाने के कारण कार्यालय में नहीं मिलने से लोगों में मिलीभगत की आशंका पैदा हुई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पूरी कब्जाई गई भूमि को मुक्त करवाकर सड़क बहाल करने की मांग कर रहे हैं।


तहसीलदार के आश्वासन का जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, पंचायत उपप्रधान पवन त्यागी, पूर्व प्रधान रविंदर कुमार सहित ग्रामीणों ने स्वागत किया। भारद्वाज ने कहा कि यदि प्रशासन बुधवार को सड़क खुलवाकर कब्जा हटा देता है तो वे हाईकोर्ट में अवमानना का मामला दायर नहीं करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन कानून के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई कर ग्रामीणों को राहत देगा

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल