एसएनए चुनाव में आरुषि ने मारी बाजी, बनीं अध्यक्ष

 एसएनए चुनाव में आरुषि ने मारी बाजी, बनीं अध्यक्ष

श्री लाल बहादुर शास्त्री नर्सिंग कॉलेज में नई कार्यकारिणी गठित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार



नेरचौक। श्री लाल बहादुर शास्त्री नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को स्टूडेंट नर्सेज एसोसिएशन (एसएनए) के वार्षिक चुनाव करवाए गए। चुनाव में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. वंदना की अध्यक्षता में हुई चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। वर्षा और दीपा गुप्ता ने पोलिंग ऑफिसर के रूप में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया।


चुनाव में आरुषि को अध्यक्ष, सारिका को उपाध्यक्ष और इशिता को महासचिव चुना गया। इसके अलावा ओशिन को संयुक्त सचिव, अंकिता और हिमांशी को कोषाध्यक्ष, अदिती और मनप्रीत को प्रेस सचिव, साक्षी और अदिती को मेस प्रभारी तथा साक्षी को कार्यसचिव बनाया गया। वहीं अनन्या और मन्नत को शैक्षणिक प्रभारी, अमिशा को छात्रावास सचिव तथा सोनाली और आध्या को स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।


चुनाव के बाद आयोजित समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अंशिका, पूर्व उपाध्यक्ष मनीषा और पूर्व महासचिव जागृति ने नई कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा। प्रधानाचार्य डॉ. वंदना ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम छात्राओं के हितों के लिए बेहतर कार्य करेगी और कॉलेज में अनुशासन एवं सेवा भावना को मजबूत बनाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार