अमलेला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

 अमलेला स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ, विद्यार्थियों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित


नगरोटा सूरियां : शाम सबरुप शर्मा /

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमलेला में मंगलवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत मंडल ने उत्साहपूर्ण माहौल में किया।


इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पुनीत मंडल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। एनएसएस प्रभारी संजय सिहोल एवं निशा कुमारी ने शिविर के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रधानाचार्य पुनीत मंडल ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को समाज सेवा, अनुशासन, स्वच्छता और सामूहिक सहयोग की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर के सात दिनों के दौरान पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान