ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा

 ज्यादा पोस्टर लगाने से फिल्म हिट नहीं होती, कांग्रेस सरकार का भी फ्लॉप होना तय : सुधीर शर्मा


भाजपा के निजी स्थानों पर लगे पोस्टर हटवाए जा रहे, जबकि कांग्रेस के पोस्टर बिना अनुमति जगह-जगह लगे हैं : सुधीर शर्मा

धर्मशाला,  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रकार से कोई फिल्म केवल बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाने से सफल नहीं हो जाती, उसी प्रकार सरकार भी प्रचार-प्रसार और दिखावे के सहारे जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार का पूरा ध्यान काम करने के बजाय अपनी छवि चमकाने और जगह-जगह पोस्टर लगाने पर केंद्रित है, लेकिन जनता सब कुछ देख और समझ रही है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर निजी स्थानों पर और अपने समर्थकों की संपत्तियों पर लगाए गए थे, लेकिन सरकार ने प्रशासन को निर्देश देकर उन्हें हटवाने का काम किया। दूसरी ओर कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं के पोस्टर तथा फ्लेक्स जगह-जगह बिना अनुमति के लगे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार दोहरे मापदंड क्यों अपना रही है? क्या नियम केवल विपक्ष के लिए हैं और सत्ताधारी दल के लिए कोई नियम लागू नहीं होते?

उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि पोस्टर और फ्लेक्स लगाने से न तो जनता की समस्याओं का समाधान होता है और न ही सरकार की लोकप्रियता बढ़ती है। लोकप्रियता काम करने से आती है, केवल प्रचार करने से नहीं।

सुधीर शर्मा ने हाल ही में आई फिल्म 'हनुमान अंश' का उदाहरण देते हुए कहा कि उस फिल्म के बहुत अधिक पोस्टर नजर नहीं आए, लेकिन फिल्मों की सफलता का आधार उनका वास्तविक प्रदर्शन होता है। इसके विपरीत कई ऐसी फिल्में होती हैं जिनके पोस्टर हर गली और चौराहे पर दिखाई देते हैं, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होती हैं।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, "जिन फिल्मों के पोस्टर सबसे ज्यादा लगाए जाते हैं, वे कई बार सबसे बड़ी फ्लॉप साबित होती हैं। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साथ भी यही होने वाला है। सरकार जितने मर्जी पोस्टर लगा ले, जनता के सामने उसकी वास्तविकता छिपने वाली नहीं है।"

भाजपा विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार को विपक्ष के पोस्टर हटवाने और अपनी प्रचार सामग्री लगाने के बजाय प्रदेश के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता किसी सरकार का मूल्यांकन उसके पोस्टरों की संख्या से नहीं, बल्कि उसके कामकाज और उपलब्धियों से करती है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार प्रचार के माध्यम से अपनी असफलताओं को छिपाने का कितना भी प्रयास कर ले, अंततः जनता ही तय करती है कि कौन सफल है और कौन फ्लॉप। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को उसके कामकाज का जवाब देगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित