श्री संकट मोचन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का आठवां स्थापना दिवस 24 को, होगा विशाल भंडारा
श्री संकट मोचन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर का आठवां स्थापना दिवस 24 को, होगा विशाल भंडारा
23 नवंबर को भी होंगे धार्मिक कार्यक्रम, मंदिर के संस्थापक महंत सियारामदास त्यागी ने दी जानकारी
अजय सूर्या मंडी थाच पंडोह (तानदी)। श्री संकट मोचन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर (तांदी), थाच पंडोह में मंदिर का आठवां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में 24 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 23 तारीख को भी मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
मंदिर के संस्थापक महंत सियारामदास त्यागी जी ने बताया कि मंदिर की स्थापना के आठ वर्ष पूर्ण होने पर हर वर्ष की भांति इस बार भी स्थापना दिवस धूमधाम और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
महंत जी ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा 24 तारीख को आयोजित होने वाले भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें