राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अतुल ठाकुर का सरकाघाट में भव्य स्वागत, निकाली स्वागत रैली,
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अतुल ठाकुर का सरकाघाट में भव्य स्वागत, निकाली स्वागत रैली,
-विधायक दलीप ठाकुर सहित सेंकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया अतुल का स्वागत,
मंडी : अजय सूर्या /
-अतुल बोले-सरकाघाट के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल ठाकर के उनके विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।इसके हाल ही में अक्टूबर 2026 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई थी, जिसके तहत 7 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जिसमे मंडी जिला के अतुल ठाकुर को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है ।सरकाघाट पोस्ट ऑफिस से पुराना बस स्टैंड तक स्वागत रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व सरकाघाट विधायक दलीप ठाकुर ने किया ।रैली में सेंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अतुल ठाकुर का स्वागत किया ।सरकाघाट विधायक दलीप ठाकुर ने कहा कि यह सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने का दायित्व मिला है उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती देने में अतुल ठाकुर अपनी अहम ज़िम्मेदारी निभाएँगे ।
वियो: भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल ठाकुर ने बताया कि मैं अपनी इस जिमेदारी के साथ सरकाघाट क्षेत्र के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए प्रयासरत रहूँगा ताकि सरकाघाट विधानसभा में विकास कार्यों में कमी न आए ।उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें