केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिले हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, प्रदेश के मौजूदा हालात और संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मिले हिमाचल प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, प्रदेश के मौजूदा हालात और संगठनात्मक विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा

धर्मशाला।


हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों तथा पार्टी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। परमार ने प्रदेश की मौजूदा परिस्थितियों से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाया तथा संगठनात्मक विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके उपरांत विपिन सिंह परमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी अलग से भेंट की। इस मुलाकात के दौरान भी हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विचार-विमर्श हुआ। परमार ने कहा कि अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा जैसे अनुभवी एवं वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने दोनों नेताओं का अपना बहुमूल्य समय देने, आत्मीयता एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती और जनहित के संकल्प को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया