आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 4 तथा सहायिकाओं के 7 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 12 नवंबर को

 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 4 तथा सहायिकाओं के 7 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 12 नवंबर को


इंदौरा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय इंदौरा के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 12 नवंबर, 2026 को निर्धारित किया गया है।

  कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 4 रिक्त पदों में ग्राम पंचायत डगाला के आंगनवाड़ी केंद्र डागला-2, ग्राम पंचायत मंदोली के आंगनवाड़ी केंद्र तडयां चमारां, ग्राम पंचायत बसंतपुर के आंगनवाड़ी केंद्र बसंतपुर-2 तथा ग्राम पंचायत मियाणी के आंगनवाड़ी केंद्र मझवाह-2 शामिल हैं।

  इसी प्रकार आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 7 रिक्त पदों में ग्राम पंचायत चलोह के आंगनवाड़ी केंद्र चलोह एवं ठठोली, ग्राम पंचायत सूरजपुर के आंगनवाड़ी केंद्र सूरजपुर झिकला-2, ग्राम पंचायत मंदोली के आंगनवाड़ी केंद्र कोठी, ग्राम पंचायत मंगवाल के आंगनवाड़ी केंद्र मंगवाल-3, ग्राम पंचायत अटाहड़ा के आंगनवाड़ी केंद्र भनूड़ी-1 तथा ग्राम पंचायत भलाख के आंगनवाड़ी केंद्र भलाख-1 के पद शामिल हैं।

  उन्होंने बताया कि सभी पदों के लिए साक्षात्कार 12 नवंबर, 2026 को उपमंडल अधिकारी (ना.) इंदौरा के कार्यालय में निर्धारित किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपने मूल प्रमाण-पत्रों सहित निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; अभियोग पंजीकृत, जांच जारी ।