निर्माणाधीन स्टोन क्रशर में मंत्री की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का RTI में उल्लेख, नियमों की अनदेखी की हो निष्पक्ष जांच : रविंद्र धीमान
निर्माणाधीन स्टोन क्रशर में मंत्री की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का RTI में उल्लेख, नियमों की अनदेखी की हो निष्पक्ष जांच : रविंद्र धीमान हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, पेयजल योजनाओं और पर्यावरण से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा : रविंद्र धीमान शिमला : गायत्री गर्ग / पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रविंद्र धीमान ने प्रदेश सरकार के मंत्री यादविंद्र गोमा पर जयसिंहपुर क्षेत्र के हणोन में निर्माणाधीन स्टोन क्रशर में साझेदारी तथा इसके निर्माण में नियमों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि RTI के माध्यम से सामने आई जानकारी में मंत्री की इस निर्माणाधीन स्टोन क्रशर में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का उल्लेख होने का दावा किया गया है। ऐसे में पूरे मामले से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जानी चाहिए। धीमान ने कहा कि किसी मंत्री अथवा विधायक का ऐसी व्यावसायिक गतिविधि से जुड़ा होना जनप्रतिनिधि की जवाबदेही और हितों के टकराव से संबंधित गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 सहि...