युवा नेतृत्व में ग्राम सभा एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन

युवा नेतृत्व में ग्राम सभा एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन

कांगड़ा: सुधार उत्सव (Reform Utsav) कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड शाहपुर की ग्राम पंचायत सनोरा में युवा नेतृत्व में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में MY Bharat स्वयंसेवकों एवं युवा क्लब सनोरा के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए स्थानीय विकास एवं जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा की। ग्राम सभा के उपरांत युवा क्लब सनोरा द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत प्लास्टिक कचरे का संग्रहण एवं उसके उचित निस्तारण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। युवाओं ने स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम की दिशा में सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया। सुधार उत्सव कार्यक्रम के तहत MY Bharat स्वयंसेवक एवं युवा क्लब के सदस्य ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही, ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) से संबंधित प्रस्तावों को ग्राम सभा के समक्ष रखने, स्थानीय आवश्यकताओं की पहचान करने तथा ग्रामीण स्तर के मुद्दों के समाधान के लिए सामूहिक एवं सहभागी प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर श्री ध्रुव डोगरा, उप निदेशक, MY Bharat, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने भी ग्राम सभा एवं स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

उन्होंने ग्राम प्रधान एवं पंचायत के अन्य सम्मानित सदस्यों के साथ युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित किया तथा स्थानीय विकास और सुशासन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि MY Bharat के माध्यम से युवाओं को केवल विभिन्न अवसरों से जोड़ना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्थानीय शासन, सामाजिक सेवा, स्वच्छता एवं सामुदायिक विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए मंच प्रदान करना भी उद्देश्य है। युवाओं की ऊर्जा एवं पंचायतों के अनुभव के समन्वय से गांवों में सहभागी एवं सतत विकास को नई गति मिल सकती है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सनोरा के प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि, MY Bharat स्वयंसेवक, युवा क्लब सदस्य एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड