जसूर के छतरोली के आनन्द भवन में आयोजित सात दिवसीय भागवत का अंतिम दिन समाप्त हुआ
जसूर के छतरोली के आनन्द भवन में आयोजित सात दिवसीय भागवत का अंतिम दिन समाप्त हुआ
जसूर : राकेश शर्मा /
जीवन मे सद्गुरु के आने से ही मनुष्य जीवन का भला हो सकता है। जसूर के छतरोली के आनन्द भवन में आयोजित सात दिवसीय भागवत के अंतिम दिन अमृत लता दास महाराज ने गुरु के जीवन मे महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आंख वही पवित्र है जो गुरु दर्शन करती हो,कान वही पवित्र है गुरु के प्रवचन सुनते हो,ह्दय वही पवित्र है जिसमे गुरु मूर्त हो।पैर वही पवित्र है जो गुरु दर्शन के लिए आतुर हो।कहा कि शुक देव महाराज परीक्षित को कहते है कि आप जैसा श्रोता सुनकर मैं निहाल हो गया हूं।कहा कि अगर सात दिन भागवत कथा का जो मन से श्रवण करता है और उसे अपने जीवन मे उतारता है तो उसका इस लोक में कल्याण निश्चित है।इस मौके पर पूर्व विधायक अजय महाजन,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सन्देश डडवाल ,उपप्रधान नीरज समेत गांववासी मोके पर मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि कथा सुनने हेतु गांव की महिलाएँ जो बाहरी देशों में रह रही थी।कथा हेतु विशेष रूप से विदेशो से आई हुई थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें