संदेश

‌‌‌ दिल्ली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

500 के नोट बंद होने की अफवाह निकली फर्जी, PIB ने किया सच का खुलासा

चित्र
500 के नोट बंद होने की अफवाह निकली फर्जी, PIB ने किया सच का खुलासा  नई दिल्ली:हाल ही में सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर तेजी से वायरल हो रहे एक संदेश ने आम जनता में घबराहट पैदा कर दी है। इस मैसेज में दावा किया गया कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को सितंबर 2025 तक एटीएम से ₹500 के नोट हटाने का आदेश दिया है। साथ ही, यह भी कहा गया कि इन नोटों को जल्द खर्च कर लें या बदलवा लें, क्योंकि बाद में ये अमान्य हो जाएंगे। 🛑 PIB ने बताया अफवाह, RBI ने नहीं जारी किया कोई आदेश भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक इकाई PIB Fact Check ने इस वायरल दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक करार दिया है। PIB ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से स्पष्ट किया कि: > "RBI ने ₹500 के नोटों को लेकर ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया है। ये नोट पूरी तरह वैध हैं और चलन में हैं।" PIB ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संवेदनशील जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांच लें। 📜 अफवाह की जड़: एक पुराने सर्कुलर की गलत व्याख्या विशेषज्ञों के अनुसार, इस अफवाह की शुरुआत अ...

दिल्ली: महिला सब-इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार

चित्र
दिल्ली: महिला सब-इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार ( नई दिल्ली ) दिल्ली पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर नीतू बिष्ट समेत 5 लोगों को एक डॉक्टर से 20 लाख रुपये की जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई विजिलेंस विभाग की ओर से की गई, जिन्होंने पीड़ित डॉक्टर नीरज की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की थी। डॉ. नीरज, जो एक शैक्षिक कंसल्टिंग फर्म चलाते हैं, ने बताया कि पुलिसकर्मी विशाल छिल्लर और दो अन्य लोग उनके ऑफिस पहुंचे। वहां उन्होंने सीसीटीवी का कनेक्शन काट दिया और 50 लाख की रिश्वत मांगते हुए गिरफ्तारी की धमकी दी। इसके बाद डॉ. नीरज को जबरन एक SUV में बैठाकर पीरागढ़ी पुलिस बूथ ले जाया गया, जहां उनकी पिटाई की गई। घटना के दौरान अजय कश्यप, जो डॉ. नीरज का परिचित था, मौके पर पहुंचा और 40 लाख रुपये में मामला सुलझाने का प्रस्ताव दिया। डॉ. नीरज ने दो चेक और नकद सहित 20 लाख रुपये की राशि दी, जबकि शेष 20 लाख बाद में देने का दबाव बनाया गया। शिकायत के आधार पर विजिलेंस विभाग ने जांच कर महिला एसआई नीतू बिष्ट, विशाल छिल्लर और दो अन्य पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार...

सेना को मिलेगें भारी संख्या में ड्रोन,न्यू तकनीक से लैंस

चित्र
सेना को मिलेगें भारी संख्या में ड्रोन,न्यू तकनीक से लैंस  रक्षा मंत्रालय ने 2000 करोड़ रुपए की आपातकालीन खरीद को मंजूरी दे दी  रक्षा मंत्रालय की तरफ से ये मंजूरी एक आपातकालीन खरीद के तौर पर दी गई है। इसका मतलब है कि खतरा सिर पर है और सेना को तुंरत तैयार किया जा रहा है। ये फंड ऐसे ड्रोन्स के लिए जारी किया गया है जो भारत की सीमा सुरक्षा को न केवल मजबूत बनाएंगे बल्कि दुश्मन की हरकतों पर पल-पल की नजर भी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत हमला कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 1,981.90 करोड़ रुपये की राशि के ये अनुबंध भारतीय सेना के लिए 2,000 करोड़ रुपये के कुल स्वीकृत परिव्यय के मुकाबले अंतिम रूप दिए गए हैं। आपातकालीन खरीद योजना के तहत फास्ट-ट्रैक प्रक्रियाओं के माध्यम से निष्पादित, उपकरण और हथियारों का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी वातावरण में तैनात सैनिकों के लिए स्थितिजन्य जागरूकता, मारक क्षमता, गतिशीलता और सुरक्षा को बढ़ाना है। मंत्रालय ने कहा कि तेजी से क्षमता वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अधिग्रहण को संकुचित समयसीमा के भीतर पूरा किया गया था। ...

नोएडा के वृद्धाश्रम में हाथ बांधकर रखा बुजुर्गों को,39 बुजुर्गों की दर्दभरी दास्तां

चित्र
नोएडा के वृद्धाश्रम में हाथ बांधकर रखा बुजुर्गों को, नशीली दवाएं, ,39 बुजुर्गों की दर्दभरी दास्तां  नोएडा के आनंद निकेतन वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग महिला के हाथ बंधे होने का वीडियो सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग ने कार्रवाई की। आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने जांच में पाया कि 39 बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा था। वृद्धाश्रम को सील करने के निर्देश दिए गए हैं।_

अनुराग के बयान पर पलटवार करते हुए नरेश चौहान ने कहा

चित्र
अनुराग के बयान पर पलटवार करते हुए नरेश चौहान ने कहा (शिमला :गायत्री गर्ग ) मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों का अधिकार है तथा केंद्र सरकार प्रदेश के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रख सकती। उन्होंने कहा कि सांसद हिमाचल के लोगों के लिए जवाबदेह हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि आपदा राहत राशि उपलब्ध करवाने में इतना समय क्यों लगा और यह प्रदेश की आवश्यकता के अनुरूप क्यों नहीं प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा केंद्र के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष कई दफा पोस्ट डिजास्टर नीड असैसमैंट (पीडीएनए) की राशि को जारी करने का मामला उठाया गया है और अब जो राशि जारी की गई है, उससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि न केवल केंद्र सरकार बल्कि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी प्रदेश के लोगों को समय पर राहत राशि उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुए हैं। यह राशि आपदा के कारण प्रदेश में हुए नुक्सान की भरपाई के लिए नाकाफी है। प्राकृतिक आपदा के कारण हिमाचल को हुए नु...

प्रदेश एक लाख करोड़ कर्जे में, 500 - 500 करोड़ दो बार मिला वो भी कम लगा: अनुराग ठाकुर

चित्र
प्रदेश एक लाख करोड़ कर्जे में, 500 - 500 करोड़ दो बार मिला वो भी कम लगा: अनुराग ठाकुर  ( शिमला : गायत्री गर्ग ) पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां प्रदेश 1 लाख करोड़ के कर्जे में हो, विकास के लिए पैसा ना हो, तनख्वाह मिलने में देरी होती हो, वहां 2000 करोड़ कम लगे। हिमाचल सरकार को 500 करोड़ दो बार बगैर ब्याज के मिला, वह भी कम लगा। 93,000 मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले और इससे पिछली बार 12,000 मकान अलग जब आपदा आई थी तब भी दिए गए तब भी सैकड़ों करोड़ दिया गया। राज्य से वह पैसा खर्च भी पूरा नहीं हुआ और उस पैसे का एक हिस्सा वापस चला गया।   नरेंद्र मोदी जी की सरकार में हिमाचल के लिए सदा बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। पैसा दिया है और अब भी कोई कमी नहीं है राज्य की सरकार का मन छोटा है कि आवास योजना के मकान अगर मोदी जी देते हैं तब भी उनका नाम लेने के लिए तैयार नहीं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 2700 करोड़ की सड़कें देते हैं तब सांसद का नाम लगा के राजी नहीं और इसी तरह से अन्य बड़े प्रोजेक्ट के लिए पैसा देते हैं तो उस पे भी गति नहीं मिलती। मैं आपको बहुत सारे ...

जिस पर था देश का जिम्मा उसी ने की जासूसी, CRPF जवान हिरासत में

चित्र
जिस पर था देश का जिम्मा उसी ने की जासूसी, CRPF जवान हिरासत में  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का जवान मोती राम जाट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करता पकड़ा गया है।एजेंसी अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस केस में और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। NIA इस बात की भी जांच कर रही है कि उसे किन माध्यमों से पैसे भेजे जा रहे थे और इसमें कौन-कौन शामिल था।NIA की यह कार्रवाई उस समय हुई है जब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। खुफिया एजेंसियों ने देशभर में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी है। दिल्ली से गिरफ्तार किए गए मोती राम पर आरोप है कि वह 2023 से पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) के संपर्क में था और लगातार भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां उनके साथ साझा कर रहा था। इस काम के बदले उसे अलग-अलग माध्यमों से पैसे भी मिल रहे थे। 2023 से चल रही थी जासूसी NIA के अनुसार, मोती राम काफी समय से पाकिस्तान के इशारे पर भारत की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ...

कांगड़ा चंबा सांसद राजीव भारद्वाज ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात पैरामिलिट्री फोर्स ट्रेनिंग सेंटर कि उठाई मांग

चित्र
कांगड़ा चंबा सांसद राजीव भारद्वाज ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात पैरामिलिट्री फोर्स ट्रेनिंग सेंटर कि उठाई मांग दिल्ली(ब्यूरो):- भाजपा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कई विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा भी की।  भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह से यह मुलाकात हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा सीमाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण मुलाकात रही। उन्होंने बताया कि चंबा जिला के डलहौजी एवं चुराह के सीमा से लगते क्षेत्र जहां एसपीओ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। आतंकवाद अगर इन क्षेत्रों में बढ़ता है तो इन क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे एसपीओ की मानदेय बहुत कम है इस विषय में उनकी मांग को हमने केंद्रीय मंत्री के समक्ष जोरदार तरीके से रखा।  उन्होंने कहा कि चंबा जिला जोकि बिलकुल जम्मू-कश्मीर से लगता क्षेत्र है और संवेदनशील जिला है वहां हमने एक महत्वपूर्ण मांग रखी है, जिसमें किसी भी पैरामिलिट्री फोर्स का कोई ट्रेनिंग सेन्टर स्थाई रूप से वहां खुले।  भारद्वाज ने बताया किन इन दोनों विषयों पर केंद्रीय म...

जमाखोरी पर रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी किए चंडीगढ़ डीसी निशांत यादव ने

चित्र
जमाखोरी पर रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी किए चंडीगढ़ डीसी निशांत यादव ने  प्रशासन ने राशन सहित जरूरी चीजों को स्टोर करने पर रोक लगा दी है। चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने ये आदेश जारी किए हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति, ट्रेडर, होलसेलर्स, रिटेलर्स किसी भी तरह की खाने की सामग्री का स्टॉक नहीं बना सकता। सभी को हिदायत दी गई है कि उनके पास जो स्टॉक है उसकी जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड सप्लाई को दें। यदि कहीं पर महंगी फूड आइट्म्स बेची जा रही है, तो नागरिक इसकी शिकायत सेक्टर-17 स्थित कंज्यूमर्स अफेयर्स एंड लीगल मेट्रोलॉजी विभाग को दे सकता है। साथ ही 0172 2703956 पर शिकायत से सकते है। ये आदेश अभी से यानी 9 मई 2025 से लेकर 7 जुलाई 2025 तक जारी रहेंगे। चंडीगढ़: सीमा पर तनाव के बीच प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़े, स्कूल बंद, एडवाइजरी जारी चंडीगढ़, 9 मई --भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र चंडीगढ़ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने सुरक्षा संब...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों की समीक्षा की केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने

चित्र
केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 की चल रही तैयारियों का आकलन करने के लिए 7 मई को नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसे 21 जून 2025 को दुनिया भर में मनाया जाएगा। बैठक के दौरान, मंत्री महोदय ने इस वर्ष के योग उत्सव को असाधारण और वैश्विक रूप से प्रभावशाली बनाने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को दोहराया। अधिकारियों को संबोधित करते हुए, केंद्रीय आयुष मंत्री ने कहा कि "हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 न केवल एक शानदार सफलता हो, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने।" उन्होंने सभी हितधारकों को इस आयोजन को नई ऊर्जा और एकता के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया, उन्होंने कहा कि प्रयासों में 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' की भावना को प्रतिबिंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि "आइए हम योग के माध्यम से समग्र कल्याण के संदेश के साथ देश के हर कोने और ...

वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करेगा: इन्दु गोस्वामी

चित्र
वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करेगा: इन्दु गोस्वामी धर्मशाला(ब्यूरो):-  वक्फ संशोधन विधेयक लोक सभा से पास होने के बाद दिनांक अप्रैल 4, 2025 को सुबह 4 बजे राज्य सभा से भी पास हो गया, संसद सदस्य सह राज्य सभा आवास समिति अध्यक्ष, सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने बताया है कि वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ सभी मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करेगा। सुश्री गोस्वामी ने आगे कहा है कि वक्फ कानून को मुसलमान विरोधी बताना पूरी तरह से मिथ्या है तथा विपक्ष के लोग यह भ्रान्ति फ़ैलाने का काम कर रहे हैं कि वक्फ कानून में संशोधन लाने से यह मुस्लिमों के खिलाफ काम करेगा। वक्फ बिल के माध्यम से मोदी सरकार की ये कोशिश है कि वक्फ के आधीन संपत्तियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सके, उनकी प्रॉपर्टी सही हाथों में रहे। सांसद महोदया ने आगे बताया है कि वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है, ऐसे में सभी सरकारी निकायों की तरह वक्फ बोर्ड भी धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। वक्फ बोर्ड में कुछ गैर-मुस्लिम को शामिल करने से बोर्ड के फैसलों में...

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में किया गिरफ्तार

चित्र
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में किया गिरफ्तार दिल्ली (व्यूरो):-     दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोप में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया। झांसी की एक युवती ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने 3 बार उसका जबरन गर्भपात कराया और उसे धमकियां भी दीं। पीड़िता के अनुसार, सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी। DCP सेंट्रल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 6 मार्च 2024 को नबी करीम थाने में बलात्कार, मारपीट, गर्भपात और धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गर्भपात के मेडिकल दस्तावेज भी जुटाए हैं। पीड़िता के मुताबिक 2020 में टिकटाॅक और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और फिर 17 जून 2021 को सनोज ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर बुलाया। वहीं, जब उ...

सुरेश कश्यप ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खरबों रुपए की सौगातें देने के लिए सुरेश कश्यप ने किया धन्यवाद  दिल्ली(ब्यूरो):-   भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। कश्यप ने इस अवर पर प्रधान मंत्री को हिमाचल प्रदेश को खरबों रुपए की सौगातें देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान शक्ति सदन योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार को 47,45,412 रुपए जारी किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार को अब केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के लिए समय पर निधि जारी करने के लिए एस.एन.ए. स्पर्श के अंतर्गत शामिल किया गया है और शक्ति सदन योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार को 12,50,000 रुपए की अन्य स्वीकृति जारी की गई है।  उन्होंने कहा की प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत 2/3/2025 तक हिमाचल प्रदेश से 5961 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत बिलासपुर से 539, चम्बा से 226, हमीरपुर से 824, किन्नौर से 41, कुल्लू से 193, मंडी से 743, शिमला से 397, सिरमौर ...

टैबलेट (फूड सप्लीमेंट) "ऐकटोसाइट" मार्केट में हुआ लॉन्च

चित्र
टैबलेट (फूड सप्लीमेंट) "ऐकटोसाइट" मार्केट में हुआ लॉन्च दिल्ली(ब्यूरो):-   प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मन्त्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया की परमाणु ऊर्जा विभाग ने मेसर्स आईडीआरएस बेंगलुरु के सहयोग से एक  टैबलेट ( फूड सप्लीमेंट) "ऐकटोसाइट" मार्केट में लॉन्च किया है। जो की रेडिओ थेरपी की प्रक्रिया से गुजरने वाले कैंसर रोगियों के साइड इफेक्ट्स को कम करता हैं।  उन्होंने बताया की इस टैबलेट को विकसित करने में भाभा परमाणु  अनुसंधान केन्द्र मुम्बई , टाटा स्मारक अस्पताल मुंबई , कैंसर में प्रशिक्षण अनुसंधान और शिक्षा का प्रगत केंद्र नवी मुम्बई , और  मेसर्स आईडीआरएस बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने योगदान दिया है।  उन्होंने  सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को बताया की "ऐकटोसाइट" टेबलेट ने दूसरे चरण के क्लिनिक ट्रायल  में  रेडियोथेरेपी के दुष्परिणाम झेल रहे पेल्विक कैंसर के रोगियों  के साइड इफेक्ट्स को कम करने में अच्छे परिणाम दिखाए हैं।   "ऐकटोसाइट" टेबलेट के माध्यम से उपचार किये ग...

हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर को मिली 62.50 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता: इंदु गोस्वामी

चित्र
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर को मिली 62.50 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता: इंदु गोस्वामी  दिल्ली(ब्यूरो):-    हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर को नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अन्तर्गत 62.50 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस बारे में केन्द्रीय शिक्षा राज्य मन्त्री डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को संसद में बताया। उन्होंने बताया की हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर के मास्टर प्लान में कोई बदलाब नहीं किया गया है। कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के स्ट्रीम में तीन बीटेक कोर्स चलाये जा रहे हैं। और प्रत्येक स्ट्रीम में 60 छात्रों को दाखिला दिया जा रहा है। उन्होंने बताया की इस कॉलेज को  हिमाचल सरकार के प्रशासनिक नियन्त्रण में चलाया जा रहा है। और हिमाचल सरकार  के तकनिकी शिक्षा सचिव बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर के चेयरमैन हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पायलट स्टडी शुरू केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मन्त्री नितिन गडकरी ने  राज्य स...

"बाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम" के अन्तर्गत 93 . 57 करोड़ रूपये लागत की 79 परियोजनाएं स्वीकृत: राजीव भारद्वाज

चित्र
"बाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम" के अन्तर्गत 93 . 57 करोड़ रूपये लागत की 79 परियोजनाएं स्वीकृत: राजीव भारद्वाज दिल्ली(ब्यूरो):-  लोक सभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया की केन्द्रीय  गृह  मन्त्रालय द्वारा "बाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम" के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के चयनित गाँवों के लिए 93 . 57 करोड़ रूपये लागत की 79 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। यह जानकारी केन्द्रीय गृह राज्य मन्त्री नित्य नन्द राय से प्राप्त हुई। उन्होंने बताया की "बाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम"  के अन्तर्गत इन गाँवों में पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर ,स्किल डेवलपमेंट , उद्यम, सहकारी समितियों के बिकास, कृषि, बागबानी और औषधीय पौधों /हर्ब्स के माध्यम से  रोजगार के साधन सृजन करने की  योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया की "बाईब्रेंट विलेज कार्यक्रम" के अन्तर्गत गाँवों को सड़क सुविधा प्रदान करने, गाँवों में ढांचागत विकास, ऊर्जा, नवीन ऊर्जा, दूरसंचार सुविधा आदि विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया की केन्द्र सरकार ने उत्तरी सीमा के चार राज्यों और एक केन्द्र शासित राज्य के 19 जिलों के  46  बिकास खण्...

कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित बजट को बिलकुल दिशाहीन: इंदु गोस्वामी

चित्र
कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित बजट को बिलकुल दिशाहीन: इंदु गोस्वामी दिल्ली(ब्यूरो):-  राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित बजट को बिलकुल दिशाहीन बजट बताया है। सांसद ने बताया कि सुख की सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट ने प्रदेश में सभी वर्गों को निराश व हताश किया है।  इस बजट में पूर्व में की गई घोषणाओं का कोई जिक्र नहीं है और रोगी मित्र जेसी योजनाओं को पेश करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलबाड़ किया है। सुश्री गोस्वामी जी ने आगे कहा कि सरकार ने योजनाओ के नाम बदल कर कॉपी पेस्ट माध्यम से और केन्द्र की योजनाओं का श्रेय लेकर यह बजट प्रस्तुत कर प्रदेश की जनता को एक बार फिर ठगा है।  प्रस्तुत बजट में न महिलाओं के लिए कुछ प्रावधान है, कर्मचारियों में निराशा व हताशा है। सांसद ने कहा की प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बिलकुल चरमरा गयी है। हिमकेयर जैसी योजनाए बंद पड़ी है। और प्रस्तुत बजट में सरकार बुजुर्गों के घर पर उपचार की बात कर रही है।  सांसद महोदया ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मित्रों के लिए बजट लेकर आई है परन्तु प्रदेश की जनता के...

कनाडा भागने की फिराक में थीं चिट्टा तस्कर महिलाएं, दिल्ली एयरपोर्ट से कांगड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

चित्र
कनाडा भागने की फिराक में थीं चिट्टा तस्कर महिलाएं, दिल्ली एयरपोर्ट से कांगड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार धर्मशाला:-  धर्मशाला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 3 युवकों से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने नशा पंजाब की कुलवंत कौर और जर्मनप्रीत कौर से खरीदा था। पुलिस को पूछताछ के दौरान 4.50 लाख UPI ट्रांजेक्शन के जरिए नशा खरीदने की पुष्टि हुई। पुलिस को तकनीकी जांच से पता चला कि दोनों महिलाएं दिल्ली एयरपोर्ट के पास हैं और कनाडा फरार होने की कोशिश में हैं। धर्मशाला पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई और दिल्ली एयरपोर्ट से दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। धर्मशाला पुलिस द्वारा अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और दोनों आरोपी महिलाओं के बैंक खातों और संपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। कांगड़ा पुलिस का संदेश – नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं।

शादीशुदा महिला के साथ 4 युवकों ने किया गैंग रेप

चित्र
शादीशुदा महिला के साथ 4 युवकों ने किया गैंग रेप  कर्नाटक के बेंगलुरु के कोरमंगला में एक होटल में सामूहिक बलात्कार  को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता होटल के खानपान विभाग में काम करती है और कार्यक्रमों में भोजन परोसती है। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी तभी 20 साल की उम्र के चार लोग उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे। इसके बाद उनके बीच दोस्ती हो गई और आरोपियों ने महिला को रात के भोजन के लिए एक होटल में बुलाया। दूसरे राज्य के हैं सभी आरोपी, होटल में करते हैं काम पुलिस के अनुसार, एक निजी होटल में रात के भोजन के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर शादीशुदा महिला (पीड़िता) से यौन संबंध बनाने की कोशिश की और होटल की छत पर उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उसे घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।...

Delhi: रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री

चित्र
Delhi: रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री दिल्ली:-   रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी। रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम होंगे। बीजेपी ने इसका ऐलान कर दिया है।  बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ को नियुक्त किया था। रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से शुरू हुई। यहां वे 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हुईं। 1994-1995 में दौलत राम कॉलेज के सचिव और बाद में 1995-1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के सचिव के रूप में काम किया। 1996-1997 में वे DUSU की अध्यक्ष बनीं। रेखा गुप्ता 2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली में सचिव के पद पर रहीं। 2004-2006 में वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं। अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: