अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों की समीक्षा की केंद्रीय आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2025 की चल रही तैयारियों का आकलन करने के लिए 7 मई को नई दिल्ली में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसे 21 जून 2025 को दुनिया भर में मनाया जाएगा।

बैठक के दौरान, मंत्री महोदय ने इस वर्ष के योग उत्सव को असाधारण और वैश्विक रूप से प्रभावशाली बनाने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को दोहराया।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए, केंद्रीय आयुष मंत्री ने कहा कि "हम यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 न केवल एक शानदार सफलता हो, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने।" उन्होंने सभी हितधारकों को इस आयोजन को नई ऊर्जा और एकता के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया, उन्होंने कहा कि प्रयासों में 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' की भावना को प्रतिबिंबित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि "आइए हम योग के माध्यम से समग्र कल्याण के संदेश के साथ देश के हर कोने और दुनिया के हर हिस्से तक पहुँचें।" बैठक में आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा में निम्नलिखित प्रमुख पहलों की योजना और कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया:


योग संगम - स्कूलों, अस्पतालों और कॉरपोरेट्स जैसी संस्थाओं के साथ योग का एकीकरण

हरित योग - योग से जुड़े वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण-चेतना को बढ़ावा देना

योग कनेक्ट - योग समारोहों में वैश्विक और प्रवासी समुदायों को शामिल करना

योग बंधन - सामूहिक भागीदारी के माध्यम से सामाजिक एकता और साझा कल्याण को बढ़ावा देना

श्री जाधव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 में संदेश और भागीदारी को बढ़ाने के लिए युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक नेताओं को शामिल करने के महत्व पर भी बल दिया।


21 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 2015 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी शुरुआत के बाद से एक वैश्विक सांस्कृतिक और कल्याण आंदोलन बन गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में