मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन के सौजन्य से आज राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी स्वास्थ्य शिक्षिका पद्ममनी नेगी ने दी।

उन्होंने कहा कि जागरूक कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के विषय पर जागरूक करना है।

कार्यक्रम में छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान आहार में पौष्टिकता का ध्यान रखने, उचित मात्रा में पानी पीने तथा किसी भी तरह की अनियमितता होने पर चिकित्सक की सलाह लेने के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता रही 10 छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बी.सी.सी. समन्वयक राधा चौहान, विद्यालय के अध्यापक व छात्राओं ने भाग लिया।  

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया