सिख धर्म के पांचवें गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर चम्बा शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।

 सिख धर्म के पांचवें गुरु साहिब श्री गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर चम्बा शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया।


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

नगर कीर्तन श्री गुरू अर्जुन देव जी महाराज गुरूद्वारा जुलाहकड़ी से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजार से होकर बाबा श्री चंद गुरुद्वारा परिसर तक गया। नगर कीर्तन की अगवाई पंज प्यारों ने की। शहर में नगर कीर्तन के पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। श्री गुरू अर्जुन देव जी महाराज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह ग्रोवर व प्रेस सचिव अमृत पाल ने बताया कि शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर पिछले पंद्रह दिनों से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार से गुरुद्वारा में अखंड पाठ रखा गया है, जिसकी समाप्ति आज होगी। आज पंजाब से आए हजूरी रागी जत्था गुरुद्धारा में शब्द कीर्तन करेगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक अरदास के साथ होगा। आज दोपहर बाद गरुद्वारा परिसर में गुरु के अटूट लंगर का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने संगत से गुरूद्वारे में पहुंचकर लंगर का प्रसाद ग्रहण करने का भी आह्वान किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल