वन अग्नि की रोकथाम और जन जागरुकता के लिए वन मंडल चम्बा द्वारा आज बाइक जागरुकता रैली निकाली गई।

 वन अग्नि की रोकथाम और जन जागरुकता के लिए वन मंडल चम्बा द्वारा आज बाइक जागरुकता रैली निकाली गई।


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

भरमौर एनएच पर करीयां में स्थित वन विभाग की चैक पोस्ट से मुख्य वन अरण्यपाल चम्बा अभिलाष दामोदरन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीयां से आरंभ हुई यह रैली मुगला, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी से होते हुए चम्बा बाजार का चक्कर लगाने के उपरांत वन विभाग के विश्राम गृह पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान वन कर्मियों ने लोगों को जागरुक किया। मुख्य वन अरण्यपाल चम्बा अभिलाष दामोदरन ने बताया कि इस बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य फायर सीजन के बीच वन अग्नि को रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करना है। साथ ही वनों की रक्षा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि समूचे वन वृत्त चम्बा में इन दिनों जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के साथ- साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विभागीय स्टाफ़ जागरुकता फैला रहा है। विभाग ने 90 हज़ार विद्यार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन मित्र भी गांव- गांव जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से वनों में आग न लगाने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि घासनी में आग न लगाएं, इसका कोई लाभ नहीं होता है। समाज में फैले भ्रांतियों को दूर करने में वन विभाग का सहयोग करें। इस मौके पर डीएफओ कृतज्ञ कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग