राजकीय महाविद्यालय ज्वाली में एक जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरु

राजकीय महाविद्यालय ज्वाली में एक जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरु

(ज्वाली: दीपक शर्मा ) राजकीय महाविद्यालय ज्वाली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से शुरू होने जा रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि बी.ए./ बी. काम. प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 1 जून से 19 जून 2025 तक ऑफलाइन प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं। बी.ए./ बी. काम. प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट सूची 20 जून तथा द्वितीय मेरिट सूची 24 जून को महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर जारी की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएँ महाविद्यालय कार्यालय में आकर प्रोस्पेक्टस प्राप्त कर सकते हैं। वी. ए./ वी. काम. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थी अपनी पिछली क्लास के रिजल्ट का इन्तजार किए विना , रोल आन प्रकिया के अधीन 12 से 23 जून तक फीस जमा करा कर अगली कक्षा में प्रवेश ले सकते हैं। 

 प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि 28 से 30 जून तक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि नए विद्यार्थी महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक व प्रशासनिक गतिविधियों से परिचित हो सकें। इसके बाद 1 जुलाई सै नियमित कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। प्राचार्य डॉ. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे इस महाविद्यालय में अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ अवश्य लें उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक, खेलकूद और कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। प्राचार्य ने बच्चों के अभिभावकों से भी आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों को इस स्थानीय महाविद्यालय में अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित करें। छात्र-छात्राएँ किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए महाविद्यालय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल