शाहपुर पुलिस ने नशा तस्कर को 2100 प्रतिबंधित नशीले टेबलेट के साथ किया गिरफ्तार

 शाहपुर पुलिस ने नशा तस्कर को 2100 प्रतिबंधित नशीले टेबलेट के साथ किया गिरफ्तार ।

चंम्बा एक्सप्रेस 


शाहपुर : अमित शर्मा /

 जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शाहपुर पुलिस ने थाना प्रभारी करतार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नशा माफिया के खिलाफ चलाई गई विशेष मुहीम के तहत आज सुबह नशा का व्यापार कर रहे एक युवक को मौक़ा पर प्रतिबंधित नशीली 2100 टेबलेट के साथ धरदबोचा जब वह शिक्षण संस्थान के नजदीक 39 मील में इनको बेचने की फिराक में खड़ा था ।नशा का व्यापार करने वाले आरोपी युवक की पहचान सुनील (29) पुत्र जर्म सिंह निवासी गांव झंगी तहसील शाहपुर के तौर पर हुई है आरोपी मूल रूप से भरमौर का रहने वाला है । पुलिस जानकारी अनुसार आरोपी काफी समय से नशीले पदार्थ बेचने का व्यापार कर रहा था अधिकतर युवा इसके जाल में फसें हुए थे , उनको यह नशीले पदार्थ सप्लाई करता था आरोपी के खिलाफ कई कई लोगों और बच्चों (युवाओं ) के अविभावकों ने शिकायत पुलिस थाना में की थी जिस पर पुलिस की आरोपी पर पिछले लगभग पांच _छह महीने से नजर थी । शातिर आरोपी काफी समय से किसी तरह बचता आ रहा था ।

 आज सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी शाहपुर के 39 मील में नशा का सामान बेचने के लिए खड़ा है जिसपर आरोपी को मौका पर पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया और मौका पर आरोपी को पिट्ठू बैग के साथ 39 मील में धर दबोचा और तलाशी लेने पर नशे की प्रतिबंधित कलोनोजीपाग की 1000 टेबलेट, जोलपिडेम 500 टेबलेट तथा प्रगाबलीन कैप्सूल 600 कैप्सूल बरामद किए ।थाना प्रभारी शाहपुर करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़वाने के लिए स्थानीय लोगों और बच्चों के अविभावकों का काफी बड़ा सहयोग रहा ।उन्होंने बताया कि नशा माफिया पर भविष्य में भी कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी । उन्होंने बताया कि कोई ऐसे कार्यों में लिप्त पाया जाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें उनका नाम गुप्त रखा जायेगा ,शिक्षण संस्थानों में भी नशे के खिलाफ़ बच्चो को जागरूक किया जा रहा है साथ ही उन्होंने अविभावकों से अपील की है कि यदि उनका बच्चा नशे का सेवन करता है तो उसे छुपाएं नही बल्कि उसका इलाज करवाएं । यहां बता दें कि शाहपुर में नशे की वजह से कई युवाओं की मौतें हो चुकी हैं ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच