कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के तत्वावधान में कृषि संकल्प अभियान का होगा आयोजन

 कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के तत्वावधान में कृषि संकल्प अभियान का होगा आयोजन


29 मई से 12 जून तक आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं उन्नत बीजों की मिलेगी जानकारी

चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (केवीके) के तत्वावधान में 29 मई से 12 जून तक ज़िला में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। 

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत बीजों के प्रयोग की जानकारी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि किसानों को खरीफ फसल सीजन के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन 29 मई से 12 जून तक किया जाएगा। अभियान में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, आत्मा परियोजना सहित संबंधित विभागों के विशेषज्ञ अधिकारी शामिल होंगे।

डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में जनजातीय विकासखंड पांगी को छोड़कर 200 के करीब गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

उन्होंने बताया कि अभियान के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र चंबा द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। इनमें से एक टीम का वह स्वयं नेतृत्व करेंगे तथा केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर एवं वैज्ञानिक-डॉ. सुशील धीमान के नेतृत्व में दो अलग टीमें किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगी। 

डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने यह भी बताया कि जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पंजुंगला (कीड़ी), वन वन्धु (मैहला), होली वैली (होली) जैसे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और सेवा, पहाड़, सुविधा जैसे स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को भी अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा । 

उन्होंने जिला के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे इस अभियान के दौरान स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अवश्य भाग लेकर नवउन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी का लाभ प्राप्त करें।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया