"साथी" अभियान के तहत मंडी में समिति का गठन

 "साथी" अभियान के तहत मंडी में समिति का गठन


निराश्रित बच्चों की पहचान कर आधार नामांकन व कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाएगी

मंडी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ''साथी'' के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। यह अभियान 26 मई से 26 जून 2025 तक संचालित होगा, जिसका उद्देश्य उन निराश्रित (बेसहारा) बच्चों की पहचान करना है जिनका अब तक आधार नहीं बना या इसमें कोई समस्या आ रही है।

अभियान में आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर और पैरा लीगल वालंटियर्स की सहायता से ऐसे बच्चों का डेटा एकत्र कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। साथ ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी को भी सभी बाल सरंक्षण संस्थानों का सर्वे कर आवश्यक जानकारी प्रदान करने को कहा गया है।

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव विवेक कायस्थ ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य इन बच्चों को आधार नामांकन, कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है ताकि कोई भी बच्चा अपनी कानूनी पहचान और अधिकारों से वंचित न रहे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी बेसहारा बच्चे की जानकारी मिलती है तो वे तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के ध्यान में लाए ताकि उसे साथी अभियान का लाभ पहुंच स

के। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल