भरमौर एनएच पर भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है।

 चम्बा भरमौर एनएच पर भरमौर चौक में ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई है। 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

हादसे में मृतक की पहचान धर्मवीर शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात धर्मवीर शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर हरदासपुरा 

स्थित अपने क्वार्टर की ओर जा रहा था। जब वह भरमौर चौक के समीप पहुंचा तो अचानक सामने से आए ट्रक नंबर एचपी- 73बी- 0811 की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। कागजी प्रक्रिया निपटाने के उपरांत शव को मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया गया। आज सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने सदर थाना में ट्रक चालक लाल दीन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 281 और 109 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान