ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पोस्टर मेकिंग,भाषण प्रतियोगिता व रैली का आयोजन किया।

ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पोस्टर मेकिंग,भाषण प्रतियोगिता व रैली का आयोजन किया। 


 ज्वाली उपमण्डल के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़ में प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिसमें छात्रों को जागरूक करने के लिए पोस्टर मेकिंग,भाषण प्रतियोगिता व रैली का आयोजन किया। जिसमें स्कूली छात्रों ने स्कूल से रैली की शुरुआत की गई व ग्रामीण परिवेश से होते हुए स्कूल में आकर रैली का समापन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार ने छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति का धीरे-धीरे सब कुछ खत्म हो जाता है। नशा सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देता हैं और परिवार आर्थिक तंगी में पहुंच जाता है। उंन्होने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें आगे भी ऐसी जागरूकता कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से कोसों दूर रहने की सलाह दी और एक अच्छे समाज के निर्माण में अपना अहम योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सब को नशों से दूर रहना चाहिए और अपने आसपास वाले लोगों को भी इसके लिए अवेयर करना चाहिए।इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित हैल्थ डिपार्टमेंट के सदस्य भी मौजूद रहे ! भरमाड़ से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट !

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल