संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,बजह चिट्टे की ओवर डोज,बाजू पर इंजैक्शन का निशान

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,बजह चिट्टे की ओवर डोज,बाजू पर इंजैक्शन का निशान 

मैहला से स्वाहण लिंक रोड पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला,उपप्रधान ने तुरंत सूचित किया पुलिस को, मौके पर पहुंची पुलिस, प्रथम दृष्टया मामला चिट्टे की ओवरडोज का बताया जा रहा मामला, परिवार जनों का कहना चिट्टे का आदी था युवक 

यह मामला जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत स्वाहण से उभर कर सामने आया है यहां मैहला से स्वाहण लिंक रोड पर एक 24 वर्षीय युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। उपप्रधान जसविंद्र सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक लखविंद्र सिंह खुले मैदान में अचेत अवस्था में पड़ा था। साथ में उसकी मां, भाई और गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे।

फॉरेंसिक विशेषज्ञ प्रदीप कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले, लेकिन बाजू पर इंजेक्शन का ताजा निशान मिला, जिससे खून भी बहा था। परिजनों के अनुसार लखविंद्र चिट्टे का आदी था और कुछ समय पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती भी करवाया गया था। परिवार ने किसी साजिश या हत्या की आशंका से इन्कार किया है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि स्वारघाट थाना पुलिस आगामी जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल