राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय मंडी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन

 राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय मंडी द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन


मंडी राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आज राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उप-क्षेत्रीय कार्यालय मंडी द्वारा एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक एवं प्रभारी उप-क्षेत्रीय कार्यालय मंडी अमित कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य आम जनता को सांख्यिकी आंकड़ों के महत्व से अवगत कराना है, जो देश की नीतियों और विकासात्मक योजनाओं के निर्माण में आधारशिला के रूप में कार्य करते हैं।

रैली का शुभारंभ खलियार स्थित कार्यालय परिसर से हुआ, जो विक्टोरिया ब्रिज, स्कूल बाजार और सकोढ़ी पुल से होते हुए सेरी मंच पर संपन्न हुई। रैली में उप-क्षेत्रीय कार्यालय मंडी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

रैली के दौरान नागरिकों को सूचनात्मक पंपलेट्स वितरित किए गए, जबकि दुकानदारों को एन.एस.एस. थीम पर आधारित कैप्स एवं की-चेन भेंट किए गए, जिससे आंकड़ों के प्रति जन-जागरूकता को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके। रैली में सटीक और समय पर आंकड़े, देश के समग्र विकास की मजबूत नींव हैं का मुख्य संदेश दिया गया। 

इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि वे विभिन्न सरकारी सर्वेक्षणों में सहयोग करें, ताकि आंकड़ों के माध्यम से देश की योजनाएं अधिक प्रभावशाली और जनोपयोगी बन सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच