निजी कंपनी औरो टेक्सटाइल्स बद्दी में भरे जाएंगे 200 पद-अरविंद सिंह चौहान

 निजी कंपनी औरो टेक्सटाइल्स बद्दी में भरे जाएंगे 200 पद-अरविंद सिंह चौहान


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा द्वारा 04 व 05 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें औरो टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी जिला सोलन में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस व हेल्पर के 200 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित शैड्यूल के अनुसार 04 जून को जिला रोजगार कार्यालय चंबा तथा 05 जून को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं व अधिक तथा आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है

उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन 12,790 रुपये प्रति माह और तीन महीने बाद 12,818 रुपये प्रति माह के साथ अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया