उपायुक्त, जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने 31 मई को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की

 उपायुक्त, जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने 31 मई को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बैठक की अध्यक्षता की  


उपायुक्त, जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने एनएचएआई, बी. आर. ओ., पुलिस विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के साथ उपायुक्त कार्यालय में बैठक की I जिसमें सभी विभागों को वार्षिक प्रारूप रिपोर्ट तैयार करने व सड़कों में ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राष्ट्रीय मार्गों तथा संपर्क सड़कों में ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर इन स्पॉटस पर चेतावनी बोर्ड स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई की एनएचएआई के अंतर्गत टकोली से कुल्लू के बीच दो स्थानों पर ब्लैक स्पॉट तथा कुल्लू से मनाली के बीच तीन स्थान बबेली, डोभी सहित तीन स्थानों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं I जिन पर टू-लेन सपरेशन, रंबल स्ट्रिप तथा साइनेज लगाने का कार्य किया जा रहा है ताकि दुर्घटनाओं से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा पलचान पुल से आगे जहाँ लोग सर्दियों में पानी फेंककर सड़क में बर्फ जमा देते हैं जिसकी वजह से सड़कों पर फिसलन हो जाती है और नाग मंदिर के पास फेटल पॉइंट तथा अटल टनल के पीछे जहाँ गाड़ियां फिसलती हैं उसके ऊपर स्नो गैलरी बनाने के बी आर.ओ. को निर्देश दिए I

उपायुक्त ने पुलिस विभाग तथा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधान उठाने के लिए मिलने वाले फंड को इसमें सदुपयोग करने के निर्देश दिए I उन्होंने कहा कि 'आईराड' ऑनलाइन पोर्टल पर समय-समय पर आवश्यक जानकारी का अद्यतन करते रहें। उन्होंने पुलिस राजस्व तथा लोक निर्माण विभाग को दुर्घटना के स्थल पर संयुक्त रूप से जाकर निरीक्षण करने तथा संयुक्त रिपोर्ट बनाकर भेजने के भी निर्देश दिए ताकि दुर्घटनाओं के कारणों की सही जानकारियां लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने नदी के साथ के सभी रास्ते बंद करने का भी निर्देश दिए ताकि यहां आने वाले पर्यटक जाने-अनजाने नदी के पास जाने तथा दुर्घटना का शिकार होने से से बचें।

उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान सभी मुख्य मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लेफ्ट बैंक की सड़क की मुरम्मत के साथ-साथ इस मार्ग पर कुछ तंग स्थानों पर सड़क को चौड़ा किया गया है। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भण्डारी, एन. एच. ए. आई. के इंजिनियर संदीप सिंह, बी. आर. ओ. के ओ. आई. सी. बी. एन. भारद्वाज तथा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता टहल सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे

।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल