मोहाली में नाराज आशिक ने ऑफिस में की युवती की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
मोहाली में ब्रेकअप से नाराज आशिक ने ऑफिस में की युवती की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश मोहाली: पंजाब के मोहाली से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक निजी कंपनी के दफ्तर में घुसकर एक युवक ने अपनी पूर्व महिला मित्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी नुकसान पहुँचाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में दोनों को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। क्या है पूरा मामला? मृतका की पहचान पटियाला निवासी डिंपल के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम हरविंदर मान उर्फ हैरी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों मोहाली स्थित एक 'पैकर्स एंड मूवर्स' कंपनी में साथ काम करते थे और पिछले तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। काम के दौरान ही दोनों में दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। हालांकि, कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिश्ता सुधारने की कोशिश थी नाकाम ब्रेकअप के बाद से आरोपी हैरी मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। उसने डिंपल के साथ अपने रिश्ते को दोबारा सुधारने की कई ब...