बॉयफ्रेंड तीन साल की मासूम से करता था अश्लील हरकत, माँ बनाती वीडियो

बॉयफ्रेंड तीन साल की मासूम से करता था अश्लील हरकत, माँ बनाती वीडियो 

 यह शर्मसार करने वाला मामला मोहाली से उभर कर सामने आया है।यह मामला तब उजागर हुआ जब बच्ची के पिता ने मोबाइल में बच्ची से छेड़छाड़ की वीडियो देखी।

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपित रणजीत सिंह खुद को एक पुलिस अधिकारी बताता था। वह इसके लिए पुलिस की वर्दी पहनकर हथियारों के साथ अपने वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर डालता था। वह पीड़ित के पिता को धमकी देकर कहता था कि अगर उसने शिकायत की तो वह उसको ही पुलिस से गिरफ्तार करवा देगा।पीड़ित की मां खुद ही अपनी बेटी से छेड़छाड़ के वीडियो बनाती थी। जब उसका बॉयफ्रेंड नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। तब वह उसे रोकने के बजाय उसके वीडियो बनाकर फोन में रख लेती थी। फोन में वीडियो देखकर ही पिता को अपनी बेटी से छेड़छाड़ के बारे में पता चला है।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म करने (65/2), किसी सरकारी व्यक्ति का रूप धारण करने (204), धमकी देने (351/2) और प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस की धारा छह के तहत यह मुकदमा दर्ज किया है।आरोपितों की पहचान रणजीत सिंह (30 साल) निवासी जिला मानसा के रूप में हुई है। आरोपित रणजीत सिंह के पीड़ित लड़की की मां के साथ पिछले करीब एक साल से अवैध संबंध थे। वह दोनों मिलकर तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते थे।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपितों से मामले के बारे में और पूछताछ कर रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर