मंडी जिला के लिए अगले वित्त वर्ष के लिए 2155 करोड़ के मनरेगा शेल्फ स्वीकृत

मंडी जिला के लिए अगले वित्त वर्ष के लिए 2155 करोड़ के मनरेगा शेल्फ स्वीकृत    

मंडी समाचार
    

मंडी(ब्यूरो):-   विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि आम व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। यह उद्गार जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में आयोजित मंडी जिला परिषद की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

बैठक में मंडी जिले में अगले वित्त वर्ष के लिए मनरेगा योजना के तहत 2155 करोड़ रुपये के शेल्फ अनुमोदित किए गए। इसके अतिरिक्त 919 लाख रुपये के 154 शैल्फ का अनुमोदन भी किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र लोग इन योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें।

बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई।                              

बैठक में चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिला परिषद के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में सड़क, पेयजलए स्वास्थ्य, विद्युत तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं से संबंधित शिकायतेें प्रस्तुत की तथा क्षेत्र में किए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यो की मांग रखी।

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, जिला परिषद के अन्य सदस्य, जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,