फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

 फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी


फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /

लोगों को उम्मीद, अनोह क्षेत्र के लिए शुरू होंगे नए बस रूट

फतेहपुर। उपमंडल फतेहपुर में करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन बस अड्डे का कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर जारी है। बस अड्डे के निर्माण कार्य में तेजी आने से क्षेत्रवासियों में भी उम्मीद जगी है कि इसके शुरू होने के बाद फतेहपुर क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं का विस्तार होगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस अड्डा शुरू होने से फतेहपुर में बसों के संचालन को व्यवस्थित करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नए बस रूट शुरू करने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। विशेष रूप से अनोह क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि बस अड्डे के संचालन के बाद अनोह तथा आसपास के गांवों को जोड़ने के लिए नए बस रूट उपलब्ध करवाए जाएंगे।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को अभी मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में यदि बस अड्डे के शुरू होने के साथ अनोह क्षेत्र के लिए नियमित बस सेवा शुरू होती है तो विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और आम यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है।

लोगों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने के साथ-साथ इसके संचालन की रूपरेखा तैयार करते समय ग्रामीण क्षेत्रों की परिवहन जरूरतों को भी प्राथमिकता दी जाए। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नया बस अड्डा फतेहपुर के परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ