अनिरुद्ध सिंह तलाई में आयोजित सायर मेले में हुए शामिल

 अनिरुद्ध सिंह तलाई में आयोजित सायर मेले में हुए शामिल


*कहा…. पौराणिक मेलों को जीवंत रखना हम सभी का कर्तव्य ताकि आने वाली पीढ़ी को मिल सके पौराणिक संस्कृति एवं परंपराओं की जानकारी*


ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह आज कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र के मशोबरा स्थित तलाई में आयोजित सायर मेले में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भद्रकाली माता तलाई के मंदिर में पूजा अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
इस अवसर पर उन्होंने सायर मेले में उपस्थित सभी मेला प्रेमियों को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश एक बहु सांस्कृतिक और बहुभाषी राज्य है। यहां की संस्कृति, पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत, कलाकृतियाँ एवं परंपराएं प्रदेश को अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में सायर मेला बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और यह मेला झोटों के दंगल के लिए भी जाना जाता था लेकिन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के पालनार्थ झोटों के दंगल को बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सायर मेले से लोग अपनी फसल की कटाई भी आरंभ करते हैं। उन्होंने कहा कि इन पौराणिक मेलों को जीवंत रखना हमारा परम कर्तव्य है ताकि आने वाली पीढ़ी को भी पौराणिक संस्कृति, सभ्यता एवं परंपराओं की जानकारी हासिल हो सके और परंपराओं को निभाने में वह सक्षम हो सके। 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले काफी समय से लगातार पंचायतों के सुधारीकरण एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रक्रिया आरंभ की हुई है जिस कारण वर्तमान में सरकार के  प्रयासों से अधिकतर पंचायतें  सशक्त एवं आधुनिक सुविधाओं से लैस हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए भी सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई गई  है ताकि महिलाएं संगठित भी हो और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सके। 
विकास की चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र में चार सड़के स्वीकृत की गई हैं जिसमें ग्राम पंचायत मशोबरा की भी एक सड़क शामिल है। उन्होंने कहा कि अब तक इस विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के 150 से अधिक एफआरए के मामले स्वीकृत किए जा चुके हैं जिसमें पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, कच्चे रास्ते, स्कूल भवन, पुल तथा पंचायत क्षेत्र के गावों को जोड़ने वाली सड़कें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र की जितनी भी छोटी-छोटी सड़के हैं मांगों के अनुरूप उनके निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। उन्होंने कहा कि मशोबरा पंचायत क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन साल के दौरान अपेक्षा से अधिक विकास कार्य किए गए हैं।

*मशोबरा के तलाई क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित-अनिरुद्ध सिंह*
उन्होंने कहा कि तलाई बहुत ही खूबसूरत जगह है जिसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के समक्ष इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा ताकि क्षेत्र को नई पहचान मिल सके और पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि हो।

मेला समिति के प्रधान बालक राम वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले में करवाए जा रहे विभिन्न आयोजनों की विस्तृत जानकारी दी। 

प्रधान ग्राम पंचायत मशोबरा द्वारा पंचायत क्षेत्र की मांगे मंत्री के समक्ष रखी गई जिनको, केबिनेट मंत्री ने शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

सायर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया। इसके अतिरिक्त मेले को आकर्षक बनाने के लिए कबड्डी खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिनमें जिला के विभिन्न क्षेत्रों से 18 टीमों ने भाग लिया।

इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष मशोबरा तारा चंद, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर, बीडीसी सदस्य नीरम ठाकुर, नगर निगम शिमला के पार्षद नरेन्द्र ठाकुर एवं विशाखा मोदी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक ठाकुर, महासचिव शशी ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत मशोबरा भगत राम वर्मा, मेला कमेटी तलाई के समस्त प्रतिनिधिगण, पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा एवं शेखर, बीडीओ मशोबरा अंकित कोटिया, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, पूर्व प्रधान हेम सिंह ठाकुर, आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला मंडल एवं युवक मंडल के प्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं मेला प्रेमी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर