अंतरराष्ट्रीय चैप्टर की अध्यक्ष रूपाबा जडेजा का मंडी में भव्य स्वागत
अंतरराष्ट्रीय चैप्टर की अध्यक्ष रूपाबा जडेजा का मंडी में भव्य स्वागत
अजय सूर्या नेरचौक,। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा 1897 की अंतरराष्ट्रीय चैप्टर की अध्यक्ष रूपाबा जडेजा अपने ऑस्ट्रेलिया निवासी बौद्धिक सहयोगियों मिस्टर गावा तेनजीन और मिसेज डोम डोलमा के साथ निजी दौरे पर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पहुंचीं। नेरचौक पहुंचने पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव राजेंद्र पाल चौहान और वरिष्ठ मार्गदर्शक एसएचओ भक्त राम सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान रूपाबा जडेजा को तलवार भेंट की गई, जबकि रमा चौहान ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। महासभा के पुरुष एवं महिला सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाकर मुख्य अतिथि तथा विदेशी अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने दोपहर के भोज में हिस्सा लिया।
दौरे के दौरान अतिथियों को मंडी के पंचवक्त्र महादेव, भूतनाथ महादेव और राधा-कृष्ण मंदिर सहित रिवालसर के त्रिवेणी संगम, लाबा गुफा, लोमस ऋषि, माता हटेश्वरी मंदिर तथा महादेव में स्थित प्राचीन शिवलिंग के दर्शन करवाए गए। राजेंद्र पाल चौहान, भक्त राम और निखिल ने अतिथियों की अगवानी एवं देव दर्शन यात्रा की व्यवस्था संभाली।
इस अवसर पर रूपाबा जडेजा ने राजपूत-क्षत्रिय समाज के उत्थान, विकास और एकजुटता के लिए देश-विदेश में किए गए अपने कार्यों और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने समाज के लोगों को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने तथा सामाजिक सरोकारों के लिए मिलकर कार्य करने पर भी चर्चा की।
देव दर्शन यात्रा के दौरान राजपूत सभा के कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता, सेवा भावना, ईमानदारी और निष्ठा से प्रभावित होकर मिस्टर गावा तेनजीन ने बौद्धिक परंपरा के अनुसार प्रदेश सचिव राजेंद्र पाल चौहान, वरिष्ठ मार्गदर्शक भक्त राम तथा मीडिया प्रभारी निखिल को सरोपे भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें