मुख्यमंत्री नेआश्वासन दिया था लेकिन धरातल पर कोई परिणाम नजर नहीं आया
मुख्यमंत्री नेआश्वासन दिया था लेकिन धरातल पर कोई परिणाम नजर नहीं आया
(नूरपुर:-विनय महाजन)
नूरपुर लगभग दस साल से कम सेवाकाल वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के कुछ पदाधिकारीयो ने आज प्रदेश सरकार से सम्मानजनक पेंशन की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने फतेहपुर दौरे के दौरान इस पेंशन देने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक धरातल पर आश्वासन पूरा नहीं हुआ l यह जानकारी सेवानिवृत कर्मचारी महासंघ के कुछ पदाधिकारी ने दी है l संगठन के ऐसे पदाधिकारीयो ने बताया कि फतेहपुर में विधायक भवानी सिंह पठानिया और मंत्री चंद्र कुमार की मौजूदगी में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकातभी की गई थीl मुख्यमंत्री ने यह टालकर आश्वासन दिया था कि सरकार इस पर गौर करेगी l प्रदेश की व्यवस्था को मजबूत करने में ये अपना योगदान दे चुके हैंऔर सम्मानजनक पेंशन उनका हक है। सरकार को जल्द इस योजना को शुरू करना चाहिए। क्षेत्र में चर्चा का विषय यह है कि आखिर व्यवस्था परिवर्तन की सरकार कब तक आश्वासन देती रहेगी?

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें