सुखु सरकार के कार्यकाल में हिमाचल का विकास पूरी तरह ठप, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही : अजय ठाकुर

 सुखु सरकार के कार्यकाल में हिमाचल का विकास पूरी तरह ठप, जनता खुद को ठगा महसूस कर रही : अजय ठाकुर

युवा, महिलाएं, कर्मचारी और व्यापारी सभी निराश; सरकार के पास न विजन है, न विकास की स्पष्ट दिशा : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

पूर्व जयराम सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में लगी सरकार, अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने तक सीमित रह गया शासन : अजय ठाकुर


मंडी अजय सूर्या ,  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश का विकास पूरी तरह पटरी से उतर गया है। प्रदेश में जहां विकास कार्यों को गति मिलनी चाहिए थी, वहां काम ठप पड़े हैं और जनता सरकार की नीतियों से निराश एवं हताश है।

अजय ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, महिलाएं स्वयं को ठगा महसूस कर रही हैं, कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर परेशान हैं और व्यापारी वर्ग भी सरकार की नीतियों से संतुष्ट नहीं है। प्रदेश के हर वर्ग में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने के बजाय सरकार अपने राजनीतिक हित साधने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने हिमाचल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थीं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा था। लेकिन सुक्खू सरकार ने उन योजनाओं को आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें बंद अथवा कमजोर करने का प्रयास किया। इससे स्पष्ट है कि वर्तमान सरकार के पास प्रदेश के विकास को लेकर अपना कोई ठोस विजन नहीं है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ‘मित्रों की सरकार’ बनकर रह गई है। सरकार का ध्यान आम जनता के हित और प्रदेश के संतुलित विकास के बजाय अपने चहेतों और राजनीतिक मित्रों को लाभ पहुंचाने पर अधिक केंद्रित है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि सत्ता जनता की सेवा के लिए होती है, न कि कुछ चुनिंदा लोगों के हित साधने के लिए।

अजय ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता इस सरकार के कार्यकाल को लंबे समय तक याद रखेगी, लेकिन विकास और उपलब्धियों के लिए नहीं, बल्कि विकास की अनदेखी, बढ़ती निराशा और जनविरोधी फैसलों के लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, उद्योग और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जिस गति से काम होना चाहिए था, वह दिखाई नहीं दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा हिमाचल के विकास और आम जनता के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी। कांग्रेस सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना होगा कि सत्ता में आने के बाद उसने प्रदेश के विकास को किस दिशा में आगे बढ़ाया है।

अजय ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का सही मूल्यांकन जनता ही करेगी। प्रदेश की जनता अब सरकार के खोखले दावों और घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाले विकास कार्यों से जवाब चाहती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

व्यवस्था परिवर्तन या अपनों का परिवर्तन? नूरपुर में कथित भ्रष्टाचार पर अकिल बख्शी का तीखा हमला