एनसीसी कैडेटों ने निकाली स्वच्छता रैल और नूरपुर किले में चलाया सफाई अभियान *

 एनसीसी कैडेटों ने निकाली स्वच्छता रैल और नूरपुर किले में चलाया सफाई अभियान                         

  (नूरपुर:-विनय महाजन) 


राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर की एनसीसी इकाई द्वारा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन तथा 9 एचपी बटालियन एनसीसी, डलहौजी के कमांडिंग ऑफिसर के निर्देशानुसार आज एक  स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।इस  स्वच्छता रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज, नूरपुर के 110 एनसीसी कैडेट, मोंटेसरी कैम्ब्रिज स्कूल, राजा का बाग के 18 कैडेट तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नूरपुर के 32 कैडेटों सहित कुल 160 कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेटों ने रैली के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नूरपुर किले तक मार्च किया। इसके पश्चात सभी कैडेटों ने नूरपुर किले के परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेटों ने प्लास्टिक कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया तथा लोगों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। इस कार्य की समस्त क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है कुछ सामाजिक संस्थाओं द्वारा जो काम केंद्र  सरकार के विभाग  द्वारा किया जाना था  वह कार्य राजकीय आर्य महाविद्यालय के नेतृत्व में किया गया l गौरतलव है कि अभी हाल में इस किले में प्रदेश सरकार दो दिवसीय जन्माष्टमी मेला पर्व का समापन हुआ हैl इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कैडेटों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवा वर्ग समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी एएनओ कैप्टन सुरजीत कुमार, प्रो. मनजीत सिंह, प्रो. सुरजीत सिंह तथा 9 एचपी बटालियन एनसीसी के पीआई स्टाफ सदस्य हवलदार नरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैडेटों ने अनुशासन, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त