भाटियां में लगाया गया आयुष्मान आरोग्य शिविर, लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ,
भाटियां में लगाया गया आयुष्मान आरोग्य शिविर, लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का उठाया लाभ,
Fatehpur Baljeet Thakur
ग्राम पंचायत भाटियां के भाटी रियालां स्थित श्री कृष्ण गीता मंदिर के प्रागण में. स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान क्षेत्र के लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य लाभ भी दिया गया,
विभागीय कर्मी बबिता शर्मा ने शिविर के दौरान लोगों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं तथा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर समय पर जांच करवाने और विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।
बताया इस मौक़े पर एक्सरे सहित कुछ टैस्ट भी किये गए साथ ही लोगों को टीवी पर जागरूक किया गया.
वहीं शिविर दोरान लोगों क़ी कम उपस्थिति भी चर्चा का बिषय रही,
वहीं पंचायत के अन्य गावों के लोगों ने बताया कि उन्हें शिविर बारे जानकारी ही नहीं थी अन्यथा वह भी शिविर में पहुंच जांच करबा लेते.
इस अवसर पर ग्राम पंचायत भाटियां की प्रधान नीलम कुमारी भी उपस्थित रहीं।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें