शिवसेना की बैठक में स्वर्ण सिंह उर्फ वंटी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

 शिवसेना की बैठक में स्वर्ण सिंह उर्फ वंटी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी




Fatehpur Baljeet Thakur

फतेहपुर, कांगड़ा: शिवसेना की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बनकरौली, फतेहपुर में प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार संजू की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन के महासचिव दिशाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसी अवसर पर स्वर्ण सिंह उर्फ वंटी जी को शिवसेना का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी।


बैठक में शिवसेना के विचारों और संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का संगठन की ओर से स्वागत किया गया।


इस अवसर पर कांगड़ा-चंबा प्रभारी अमित, कांगड़ा जॉइंट सेक्रेटरी संजीव, जिला कांगड़ा सेक्रेटरी मोहित तथा जिला कांगड़ा उपाध्यक्ष राजन सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये