डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाला उपायुक्त कुल्लू का कार्यभार

 डॉ. अमित कुमार शर्मा ने संभाला उपायुक्त कुल्लू का कार्यभार



कुल्लू, 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शनिवार को कुल्लू के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह किन्नौर के उपायुक्त के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
   पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक उनका लाभ पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
   उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला प्रशासन के समक्ष राष्ट्रपति के प्रस्तावित कुल्लू दौरे तथा अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियां प्रमुख रूप से हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा।
    इस अवसर पर एडीएम सुरजीत सिंह राठौर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उपायुक्त का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान