प्रदेश के पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर लोगों में शोक की लहर

 प्रदेश के पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर लोगों में  शोक की लहर

(नूरपुर:-विनय महाजन)     


                           

 प्रदेश के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का आज  सुबह निधन हो गया। सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के मुताबिक, मेजर विजय सिंह मनकोटिया लंबे समय तक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और हिमाचल की राजनीति में एक प्रभावशाली व लोकप्रिय चेहरा रहे। उन्होंने विधायक के रूप में शाहपुर का प्रतिनिधित्व किया और प्रदेश सरकार में बतौर पर्यटन मंत्री अपनी सेवाएं दीं।मेजर विजय सिंह मनकोटिया अपने पूरे राजनीतिक जीवन में वे विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर मुखर रहने तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाते थे। वह कांग्रेस और भाजपा नेता रहे हैं। प्रदेश  सरकार ने भी मेजर विजय सिंह मनकोटिया की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिवार को दुख की घड़ी में हिम्मत दी है l प्रदेश के जिला कांगड़ा की राजनीति में अपनी निडर और निष्पक्ष और स्पष्टवादिता के लिए पहचान बनाने वाले कांगड़ा जिला में एक ईमानदार नेता थेl वह  87 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे मनकोटिया के निधन से हिमाचल के सारजनिक जीवन में एक अनुभवी और मुखर व्यक्तित्व का अध्याय समाप्त हो गया।मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस के प्रभावशाली नेता के रूप में की थी। हालांकि, उनका राजनीतिक जीवन किसी एक दल या विचारधारा तक सीमित नहीं रहा। समय के साथ उनके राजनीतिक विचारों में बदलाव आया अनेको  राजनीतिक मंचों पर काम किया। सत्ता का उन्होंने कोई फिक्र नहीं किया लेकिन कांगड़ा जिला के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने वीरभद्र सरकार से भी टक्कर ली और भाजपा से भी टक्कर लेते रहे  l मनकोटिया ने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व किया और प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहे। उन्होंने पर्यटन, नागरिक उड्डयन और कानून जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। राजनीति में आने से पहले उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश की सेवा की थी। सैन्य पृष्ठभूमि का अनुशासन, स्पष्टवादिता और निर्भीकता उनके सार्वजनिक जीवन में भी दिखाई देती रही।पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया। मौजूदा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। प्रदेश के  नेताओं ने उनके निधन को हिमाचल के सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बतायाl  मनकोटिया ने लंबे समय तक हिमाचल के जनहित से जुड़े विषयों को मुखरता से उठाया। उनक ी पहचान केवल राजनेता के रूप में नहीं थी। भारतीय सेना के अधिकारी के रूप में देश के प्रति समर्पण, जनप्रतिनिधि के रूप में जनता से जुड़ाव और सार्वजनिक जीवन में स्पष्टवादिता उनके व्यक्तितकी स्थायी पहचान रही। उनकी मृत्यु से कांगड़ा जिला में एक निडर व ईमानदार राजपूत नेता  का युग समाप्त  हो गया l अब कांगड़ा के हितों की रक्षा कौन करेगा ऐसे कई प्रश्न कांगड़ा जिला में लोगों के जुबान  पर चर्चित है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव