सड़क हादसे में घायलों के इलाज को लेकर राहत, PM-RAHAT के तहत ₹1.50 लाख तक कैशलेस उपचार

 सड़क हादसे में घायलों के इलाज को लेकर राहत, PM-RAHAT के तहत ₹1.50 लाख तक कैशलेस उपचार


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

वीडियो शॉट्स: सड़क हादसे में घायल मरीज, अस्पताल में उपचार, डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के शॉट्स।

सड़क हादसा... घायल जिंदगी... और इलाज के खर्च की चिंता।

लेकिन अब सड़क दुर्घटना के पात्र पीड़ितों के लिए राहत की खबर है।


PM-RAHAT योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। यानी हादसे के बाद शुरुआती इलाज के लिए परिजनों को तुरंत पैसे जुटाने की चिंता से राहत मिल सकती है।


चंबा मेडिकल कॉलेज में भी इस योजना और इसकी व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



चंबा मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती समय घायल की जिंदगी बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इलाज में आर्थिक कारणों से देरी न हो, इसी उद्देश्य से PM-RAHAT योजना के तहत पात्र पीड़ितों को ₹1.50 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा मिल सकती है।


यह सुविधा दुर्घटना की तारीख से अधिकतम 7 दिनों तक और योजना में निर्धारित पात्रता एवं उपचार पैकेज के अनुसार उपलब्ध रहती है।


उन्होंने कहा कि हादसे के बाद घायल को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। व्यवस्था का मकसद यही है कि मरीज के इलाज में आर्थिक कारणों से अनावश्यक देरी न हो और उसे समय पर जरूरी चिकित्सा सुविधा मिल सके।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से