फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर
फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर
फतेहपुर: तहसील फतेहपुर के अंतर्गत आने वाले जखाड़ा पोस्ट ऑफिस के पल्ली गांव के निवासी ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वजन और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान उनकी अपनी यूनिट 11 Jak राइफ्ल, भूतपूर्व सेना की टुकड़ी व पठानकोट से आए सैन्य दल के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए।
परिजनों के अनुसार, रवि दत्त अपने सेवाकाल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनके जाने से परिवार और पूरे गांव में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है। इस दुख की घड़ी में क्षेत्र के तमाम लोग, पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति!


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें