संदेश

‌‌‌देश क्राइम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गंगथ में प्लास्टिक हटाओ,पर्यावरण बचाओ, जागरूक अभियान

चित्र
 गंगथ में प्लास्टिक हटाओ,पर्यावरण बचाओ, जागरूक अभियान  ( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर ) विधानसभा इंदौरा के अनोह क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पर्यावरण को बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया ।देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लग गया है। हर तरह से नुकसानदेह पॉलिथीन का यूज बिल्कुल न किया जाय। इसमें सबकी भलाई है। पॉलिथीन का बेहतर विकल्प कागज, कपड़े और जूट के बैग व थैले हो सकते हैं। ये पूरी तरह ईको फ्रेंडली हैं। इनके इस्तेमाल से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता है।   ग्राम पंचायत गंगथ में प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत गंगथ के पंचायत प्रधान सुरिंदर भल्ला ने मंगलवार  को विभिन्न पंचायतें रप्पड ,घेटा, भालाख और अट्टहड़ा के पंचायत प्रधानों ,वार्ड सदस्यों ओर ग्रामीणों के लोगो जागरूक करवाया । वही आमजनों को प्लास्टिक का यूज नहीं करने का अनुरोध किया और सभी से कहा कि वे खुद पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें और पॉलिथिन से होने वाले हानिकारक दुष्परिणामों से अवगत कराया।

छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को छत से फैंका

चित्र
 छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को छत से फैंका  उत्तरप्रदेश :   घर की छत पर सो रही किशोरी के साथ मोहल्ले का ही युवक छत पर चढ़कर बेटी से अश्लील हरकत करने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो युवक ने उसे छत के नीचे फेंक दिया।पीड़िता की मां युवक के घर उलाहना देने गई तो उसके परिजनों ने उसके साथ धक्का मुक्की कि और जान से मारने की धमकी दी। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि बेटी 21 की रात घर की छत पर सो रही थी। तभी मोहल्ले का ही युवक छत पर चढ़कर बेटी से अश्लील हरकत करने लगा। बेटी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो युवक ने उसे छत के नीचे फेंक दिया, जिससे उसे काफी चोटें आई। पीड़िता की मां युवक के घर उलाहना देने गई तो उसके परिजनों ने उसके साथ धक्का मुक्की कि और जान से मारने की धमकी दी।महिला की तहरीर पर  पुलिस ने आदित्य राज गौतम, उसकी मां, विजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

नवनियुक्त पुलिस कप्तान रोहित सिंह सजवाण ने प्रथम क्राइम मीटिंग में अधीनस्थ कर्मचारियों को पढ़ाया अपराध नियंत्रण का पाठ

चित्र
नवनियुक्त पुलिस कप्तान रोहित सिंह सजवाण ने प्रथम क्राइम मीटिंग में अधीनस्थ कर्मचारियों को पढ़ाया अपराध नियंत्रण का पाठ सहारनपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने अपनी पहली अपराध गोष्ठी मे अपराध कानून व्यवस्था - नवीन कानून के पंजीकरण और आगामी त्यौहारों (मोहर्रम/कांवड यात्रा) आदि की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा की गई | पुलिस कप्तान रोहित सिंह सजवाण ने अपनी पहली क्राइम मीटिंग मे समस्त थाना प्रभारियों को क्षेत्र मे अपराधों पर नियंत्रण और थाने पहुंचने वाले सभी फर्यादियों कों न्याय दिलाया जाये -इस दौरान समस्त राजपत्रित अधिकारी   थाना प्रभारी और शाखा प्रभारियों मौजूद रहे|    

पत्नी को बॉयफ्रेंड के संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्नी व बॉयफ्रेंड की हत्या की

चित्र
 पत्नी को बॉयफ्रेंड के संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्नी व बॉयफ्रेंड की हत्या की  पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता , गैर मौजूदगी में पड़ोसी रात में उसके घर आता,यह सूचना किसी अनजान शख्स ने पति को फोनकर बताई, पति मुंबई से घर पहुंचा, जब उसने घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके पांव तले से फिसली जमीन और दोनों को उतारा मौत के घाट प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला यूपी के कौशांबी जिले से करारी थाना क्षेत्र के बड़ा अडहरा गांव से निकलकर सामने आया है । यहां रहने वाले महेश ने 19 जून को करारी थाने में तहरीर दी थी कि उनका बेटा विजय (19 साल) 16 जून की शाम 8 बजे घर से शौच के लिए गया था और तब से घर वापस नहीं लौटा. पुलिस ने इस सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर विजय की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि विजय के पड़ोस में रहने वाले रंजीत कुमार की पत्नी से काफी दिनों से प्रेम संबंध हैं. जिसके तीन बच्चे भी हैं और उसका पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है. रंजीत की गैरमौजूदगी में विजय रात में उसके घर आता जाता है. यह बात किसी अनजान शख्स ने रंजीत को फोनकर क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: