पत्नी को बॉयफ्रेंड के संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्नी व बॉयफ्रेंड की हत्या की

 पत्नी को बॉयफ्रेंड के संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पत्नी व बॉयफ्रेंड की हत्या की 


पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता , गैर मौजूदगी में पड़ोसी रात में उसके घर आता,यह सूचना किसी अनजान शख्स ने पति को फोनकर बताई, पति मुंबई से घर पहुंचा, जब उसने घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके पांव तले से फिसली जमीन और दोनों को उतारा मौत के घाट

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला यूपी के कौशांबी जिले से करारी थाना क्षेत्र के बड़ा अडहरा गांव से निकलकर सामने आया है । यहां रहने वाले महेश ने 19 जून को करारी थाने में तहरीर दी थी कि उनका बेटा विजय (19 साल) 16 जून की शाम 8 बजे घर से शौच के लिए गया था और तब से घर वापस नहीं लौटा. पुलिस ने इस सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर विजय की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि विजय के पड़ोस में रहने वाले रंजीत कुमार की पत्नी से काफी दिनों से प्रेम संबंध हैं. जिसके तीन बच्चे भी हैं और उसका पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है. रंजीत की गैरमौजूदगी में विजय रात में उसके घर आता जाता है. यह बात किसी अनजान शख्स ने रंजीत को फोनकर कर बताई. इसकी सच्चाई जानने के लिए बिना किसी को कुछ बताए रंजीत मुंबई से 16 जून को घर पहुंचा. जब उसने घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. तभी रंजीत ने विजय की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर स्कूटी से लादकर कर प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया. सर्विलांस की मदद से पुलिस ने रंजीत की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया.

पुलिस ने किसी तरह आरोपी को मुंबई से वापस बुलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. सीओ सिटी सतेंद्र तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता महेश ने 19 जून को थाना करारी में अपने बेटे विजय कुमार की गुमशुदगी की शिकायत की थी. उस शिकायत पर तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई. पूछताछ के आधार पर यह बात संज्ञान में आई कि इन्हीं के पड़ोस में रहने वाले रंजीत कुमार जो मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है, उनके द्वारा अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में विजय कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में सड़क के किनारे फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,