आशिकी में अंधी कलियुगी मां ने प्रेमी देवर संग मिलकर तीन बेटों को मार डाला

आशिकी में अंधी कलियुगी मां ने प्रेमी देवर संग मिलकर तीन बेटों को मार डाला


पुलिस जिंदा बच्चे को उसके सामने लाई, उसने मुंह फेर लिया और बोली इसे ले जाओ मैं इसका मुंह नहीं देखना चाहती, नहीं तो इसको भी मार डालूंगी 

यूपी के औरैया जिले के ताल्हेपुर गांव स्थित सेंगर नदी के केशमपुर घाट पर तीन बच्चों को डुबो कर मारने की घटना सामने आई है। हैरानी की बात तो यह है कि इनकी हत्यारिन कलियुगी मां नकली, बड़ा बेटा आठ वर्षीय सोनू सूझबूझ से बच गया। पुलिस ने मां और देवर को शुक्रवार को जेल भेज दिया।

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बरौआ निवासी भूरे ने दस साल पहले पुत्री प्रियंका की शादी बसरेहर क्षेत्र के लुईया निवासी अवनीश के साथ की थी। पति मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। इनके चार बच्चे हुए। दो साल पहले अवनीश की करंट लगने से मौत हो गई थी। आशिक मिजाज प्रियंका के कदम कुछ ही दिनों में बहक गए और चचिया ससुर के लड़के आशीष उर्फ डैनी का घर आना-जाना हो गया। धीरे धीरे गांव में दोनों के अवैध संबंधों की चर्चा होने लगी।

 इस पर वह प्रेमी के साथ मायके आकर पिता के घर रहने लगी। पिता अकेला है। मां और भाई का मौत हो चुकी है। मायके में छह महीने रहने के बाद दोनों औरैया के बनारसीदास मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। आशीष सैलून में काम करता था। इसी से खर्च चलता था। चचेरा देवर बच्चों को बोझ समझने लगा और उनका खर्चा उठाने से मना कर दिया। इस पर प्रेम में अंधी मां ने बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए योजना बना डाली।

27 जून की सुबह मां और देवर चारों बच्चों को औरैया क्षेत्र के ताल्हेपुर के सेंगर नदी के घाट पर लेकर आए। दोनों ने बच्चों को डुबोकर मारना शुरू कर दिया। इसमें आदित्य, माधव और मंगल की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बड़ा पुत्र सोनू बच गया। डरे सहमे सोनू ने बताया कि मां और चाचा ने उसे भी नदी में डुबोया था। उसने आंखें बंद कर ली तो उसे मृत समझ कर मां-चाचा भाग गए।

पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए टीम गठित की थी। वासना में अंधी मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने शुक्रवार सुबह अंदर सांई मंदिर के पास से दबोच लिया। एसपी चारू निगम ने बताया कि प्रेमी और मां ने मिलकर बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए उनको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

प्रियंका व उसके चचेरे देवर आशीष उर्फ डेनी के खिलाफ धारा 302, 307, 120 बी में औरैया कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस ने दोनों की तलाश में जुट गई थी और चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दोनों को जेल भेज दिया गया। 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया